{"_id":"5b01b9fe4f1c1b2b118b5131","slug":"191526839806-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप ग्रुप की निगरानी में रहेंगे ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप ग्रुप की निगरानी में रहेंगे ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारी
Updated Sun, 20 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप ग्रुप की निगरानी में रहेंगे सफाई कर्मचारी
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी से नदारद रहने की शिकायतें मिलने पर जिला पंचायत राज विभाग सख्त हो गया है। सफाई व्यवस्था को पलीता लगाने वाले सफाई कर्मचारियों की निगरानी के लिए टीमों का गठन किया गया है, जो व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सफाई कर्मचारियों और सफाई व्यवस्था की जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगी।
जिले में 887 ग्राम पंचायत हैं। इन ग्राम पंचायतों पर 1531 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। किसी ग्राम पंचायत की जनसंख्या दस हजार है तो किसी की तीन से चार हजार है। ऐसे में बड़ी ग्राम पंचायतों में चार-चार सफाई कर्मचारी विभाग को तैनात करने पड़ते हैं। एक तो सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहीं कुछ सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था को पलीता लगा रहे हैं। इसी के चलते पिछले छह माह में औचक निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी 23 सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई कर चुके हैं। इन सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी से नदारद रहने की शिकायतें मिली थी।
अब हर 20 ग्राम पंचायतों पर एक टीम का गठन किया जा रहा है। इस टीम में विभाग के कर्मचारी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सदस्य बनाया जाएगा, जो ग्राम पंचायतों में अचानक जाकर सफाई व्यवस्था देखेंगे और सफाई कर्मचारी के बारे में ग्रामीणों से जानकारी लेंगे। इन सभी टीमों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें डीपीआरओ सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी शामिल रहेंगे। कोई सफाई कर्मचारी लापरवाही बरतते हुए मिला तो तत्काल उसकी जानकारी ग्रुप पर दी जाएगी।
विज्ञापन
-----
सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों की निगरानी के लिए टीमें बनाई गई हैं, जो गांव-गांव जाकर सफाई व्यवस्था देखेंगी। टीम के सदस्य व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से तुरंत रिपोर्ट देंगे। ग्रामीणों को भी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा। ताकि कोई भी समस्या हो तो वह तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। ड्यूटी में कोताही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। - सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।