{"_id":"5ad3986b4f1c1b3b0b8b4bbc","slug":"191523816555-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी 18 से संसद मार्ग पर देगी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी 18 से संसद मार्ग पर देगी धरना
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी 18 से संसद मार्ग पर देगी धरना
सहारनपुर। भीम आर्मी ने दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान दलित समाज के लोगों पर दर्ज हुए मुकदमों के विरोध में एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बार भीम आर्मी ने विरोध जताने के लिए संसद मार्ग को चुना है। भीम आर्मी ने 18 अप्रैल को संसद मार्ग पर बेमियादी धरने का ऐलान किया। मुकदमे वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल ने बताया कि दो अप्रैल को देश भर में दलित समाज ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया। लेकिन बाहरी लोगों ने आंदोलन में शामिल होकर माहौल खराब करने की कोशिश की। कई जगह पर पुलिस प्रशासन की गलती की वजह से कई जगह हिंसा हुुई। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में कहीं कोई तोड़फोड़ और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। गांव बाबैल बुजुर्ग में पुलिस की गलती की वजह से थोड़ा हंगामा हुआ। इसके बावजूद पुलिस ने सहारनपुर में 900 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसी तरह मुजफ्फरनगर, मेरठ और हापुड़ आदि जिलों में बेकसूर दलितों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस प्रशासन के इस मनमाने रवैये के खिलाफ भीम आर्मी ने 18 अप्रैल को दिल्ली में संसद मार्ग पर शांतिपूर्ण धरना देने का निर्णय लिया है। भीम आर्मी के सभी प्रदेशों के अध्यक्षों के साथ बैठक हो चुकी है। देश भर से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। यहां पर गिरफ्तारी दिए जाने की भी योजना है।
-----
अफसरों पर अभद्रता का आरोप
18 अप्रैल के आंदोलन को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में विनय रत्न कह रहे है कि दो अप्रैल की घटना में पुलिस प्रशासन ने बेगुनाह दलितों पर मुकदमे दर्ज किए हैं। समाज के लोग जब पुलिस प्रशासन के पास मुकदमे वापस करने की मांग लेकर पहुंच रहे हैं तो अधिकारी बदसलूकी कर रहे हैं। दलितों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि 18 अप्रैल को संसद मार्ग पर होने वाला धरना तब तक जारी रहेगा। जब तक दो अप्रैल की घटनाओं में दर्ज किए गए मुकदमे वापस न हो जाएं।
विज्ञापन
----
12 हजार का इनामी है विनय रत्न
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न की पुलिस को एक साल से तलाश है। कई बार वह पुलिस के सामने से होकर निकल गए। लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखा सकी। पुलिस की तरफ से उन पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित है। फिलहाल पुलिस उनके घर की कुर्की की तैयारी कर रही है।