{"_id":"5ad0feb14f1c1b63098b4620","slug":"191523646129-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में वैसाखी और आंबेडकर जयंती की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में वैसाखी और आंबेडकर जयंती की धूम
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर के स्कूलों में बैसाखी पर्व और आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिल जीत लिया।
न्यू माधो नगर स्थित लिटिल एंजल्स स्कूल में बैसाखी और आंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनीष मंगल ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत गुरुबाणी के शबद के साथ हुई। बच्चों ने भंगड़ा पेश किया। इस मौके पर पारुल, मानसी, नयन, रितु, राधिका आदि मौजूद रहीं। माउंट लिटरा जी स्कूल में बैसाखी पर्व आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। हिंदी के शिक्षक पदम सिंह ने बैसाखी के बारे में अपनी बात रखी। प्रधानाचार्य टीडीएस भारद्वाज, प्रबंधक विपिन अग्रवाल, नीरज गुप्ता ने सभी को बैसाखी और डॉ. आंबेडकर जयंती की बधाई दी। स्प्रिंग बैल्स स्कूल में बैसाखी पर्व मनाया गया। निदेशक राणा कर्ण सिंह, प्रधानाचार्य अलका कुमार, वीके वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों को बैसाखी पर्व का महत्व समझाया गया। सभी को बैसाखी की बधाई दी गई।