फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद पहुंचे सऊदी हुकुमत के विशेष सलाहकार का दारुल उलूम में स्वागत

देवबंद पहुंचे सऊदी हुकुमत के विशेष सलाहकार का दारुल उलूम में स्वागत

Fri, 23 Mar 2018 12:11 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
देवबंद पहुंचे सऊदी हुकुमत के विशेष सलाहकार का दारुल उलूम में स्वागत
फोटो संख्या 8 की सीरीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद पहुंचे सऊदी अरब हुकूमत के विशेष सलाहकार समेत तीन लोगों का दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ में स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार को दारुल उलूम में पहुंचे सऊदी अरब हुकूमत के विशेष सलाहकार डा. अब्दुल अजीज अम्मार का संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी, दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना सलमान बिजनौरी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मौलाना अब्दुल खालिक संभली और मौलाना खलील अमीनी आदि ने स्वागत किया। इस दौरान मोहतमिम ने उन्हें दारुल उलूम की स्थापना व इतिहास के बारे में बताया। इसके उपरांत एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में आयोजित सम्मान समारोह में डा. अब्दुल अजीज अम्मार ने कहा कि यह छात्रों की खुशकिस्मती है कि वो दारुल उलूम जैसे इदारे में तालीम हासिल कर रहे हैं। साथ ही कहा कि हकीकत यह है कि दारुल उलूम एक आलिमी तहरीक है और इस तहरीक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसके बाद अब्दुल अजीज दीनी तालीम के दूसरे सबसे बड़े इदारे दारुल उलूम वक्फ में पहुंचे। जहां आयोजित कार्यक्रम में संस्था के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, मौलाना शकेब कासमी, शेखुल हदीस मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी समेत उस्तादों ने स्वागत किया। यहां डा. अब्दुल अजीज ने कहा कि इस मुकद्दस सरजमीन पर हाजिरी मेरे लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, मौलाना सिकंदर, मौलाना इस्लाम कासमी, मौलाना इजहार, मौलाना मुफ्ती आरिफ कासमी, मौलाना वासिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed