फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   होली पर लें सामाजिक कुरीतियां दूर करने का संकल्प

होली पर लें सामाजिक कुरीतियां दूर करने का संकल्प

Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
होली पर लें सामाजिक कुरीतियां दूर करने का संकल्प
होली पर लें सामाजिक कुरीतियां दूर करने का संकल्प
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सतगुरु योग आश्रम सैनपुर में होली के उपलक्ष्य में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें योगी बाबा ने कर्म को प्रधान तथा शक्ति को शक्ति बताया है।

कार्यक्रम में योगी बाबा ने समाज के लोगों को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को अवश्य शिक्षा दिलाएं क्योंकि मनुष्य बिना शिक्षा के कमजोर होता है। शिक्षित व्यक्ति का कभी शोषण नहीं होता है। इसलिए ज्ञान प्राप्त कर सफलता अर्जित की जा सकती है। दलित सेना के अध्यक्ष शिवकुमार ने दहेज प्रथा जैसी कुरीति को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए लोगों से इस पर अंकुश लगाने पर बल दिया। कहा कि होली खुशहाली व स्मृद्धि का पर्व है। इस दिन लोगों को अपने गिले शिकवे भूलकर त्योहार को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। कार्यक्रम में जसबीर दास, कृष्ण दास, जुगल दास, विश्वास प्रधान, केशोदास, सहेंद्र दास, बीर सिंह, संतोष दास, भंवर सिंह, सुशील दास, ब्रजपाल, सुक्कड़, सुरेश, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed