{"_id":"5a833b344f1c1b28428b528c","slug":"191518549812-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी अधूरा रहा ढमोला पर अतिक्रमण का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी अधूरा रहा ढमोला पर अतिक्रमण का सत्यापन
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। राजस्व और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा ढमोला नदी में अतिक्रमण का सत्यापन कार्य मंगलवार को भी पूरा नहीं हो सका। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद ही अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई होने की उम्मीद है।
जिलाधिकारी पीके पांडे के निर्देश पर शुरू हुआ ढमोला नदी के अतिक्रमण को चिन्हित करने का कार्य मंगलवार को भी पूरा नहीं हो सका। अब शेखपुरा कदीम में अतिक्रमण का सत्यापन होना बाकी है। तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया कि ग्राम ढमोला, चक सराय भारती चंद, चक सैदराजा, तिपरपुर और शहर के मौहल्ले खान आलमपुरा, पठानपुरा में अतिक्रमण का सत्यापन कर लिया गया है। उप जिलाधिकारी सदर संगीता ने बताया कि केवल शेखपुरा कदीम क्षेत्र में ही सत्यापन का कार्य बचा है। जिसे बुधवार को पूरा कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। अग्रिम कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार की जाएगी।