{"_id":"5a833b2c4f1c1b641f8b5820","slug":"191518549804-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा संचालकों को सरकार ने फिर दिया मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा संचालकों को सरकार ने फिर दिया मौका
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए सरकार ने एक बार फिर मदरसा संचालकों को मौका दिया है। दस फरवरी की जगह अंतिम तिथि 17 फरवरी कर दी गई है।
जनपद में 100 मदरसा संचालकों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। 29 मदरसा संचालकों को तीन माह पूर्व जिला अल्पसंख्यक विभाग ने नोटिस भेजे थे, जिनमें से 12 मदरसा संचालकों ने ही जवाब दिया था। 17 मदरसों की मान्यता रद्द कर दी गई थी। तब सरकार ने पंजीकरण कराने की तिथि बढ़ाकर 10 फरवरी कर दी थी। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि शासन ने पंजीकरण कराने की तिथि अब 17 फरवरी कर दी है। इस अवधि में जो मदरसा संचालक पंजीकरण नहीं कराएंगे, उनकी मान्यता रद्द की जाएगी।