फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान

पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान

Wed, 07 Feb 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान
गंगोह (सहारनपुर)। गांव वजीरपुर में लाला किशन चंद राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर आरंभ किया गया। ग्राम प्रधान ज्ञानचंद एवं प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। स्वयंसेविका सुमैया, आकांक्षा एवं निगम ने मां सरस्वती की वंदना पेश की। नितिन कुमार और सुमैया ने अतिथियों को एक-एक पौधा भेंट करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज एवं देश की सेवा से बढ़ कर कोई कार्य नहीं है। उन्होंने सभी से राष्ट्र भावना से काम करते हुए समाज में फैली बुराईयों को दूर करने की अपील की। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. वृतिका ढिल्लन ने किया। पहले दिन दीवार पर जागरूकता संबंधी नारे लिखे गए। साफ सफाई करने के साथ ही रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। डा. वृतिका ढिल्लन ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वच्छता, जन जागरण, जनसंख्या नियंत्रण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, एड्स एवं कुष्ठ रोगों की जानकारी देने के अलावा सामाजिक समरसता पर चर्चा होगी। विश्वास शर्मा, सचिन खरे, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed