{"_id":"5a79f7904f1c1bb2208b7a51","slug":"191517942672-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में छठे दिन भी धूमधाम से भजन कीर्तन करते हुए प्रभातफेरी निकाली गई।
मंगलवार को प्रभातफेरी में बाबा बंसी वालों ने शामिल होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। प्रभातफेरी शालीमार गार्डन निवासी विवेक गुप्ता के निवास से शुरू होकर महाराजा गार्डन, उत्तम विहार, शाकंभरी विहार, भगवती कॉलोनी होते हुए श्री बालाजी धाम पर पहुंची, जहां पर प्रभातफेरी का विश्राम हुआ। बाबा बंसी वालों को अतुल जोशी महाराज ने शाल ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया। मार्ग में संजय जैन, मोना, नीरज वालिया, अमित अग्रवाल ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। बाबा बंसी वाले और अतुल जोशी महाराज ने रथ पर सवार श्री बालाजी महाराज के स्वरूप की आरती की। साथ चल रहे भक्तों ने श्री बालाजी महाराज का गुणगान किया। छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना भजन पर भक्त नाचते गाते हुए चल रहे थे। धर्मपाल, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, निमीष, अजय सूरी, राजकुमार मित्तल, चंद्र प्रकाश शर्मा, अरविंद जैन, अनिल सैनी, शुभम कौशिक, राम प्रसाद शुक्ला, विनोद शुक्ला, पंडित शंभुपंत, बलदेव राज तिवारी, नीलम, ममता, रजनी, पारूल, रेखा बवालिया मौजूद रहे।