{"_id":"5a78af2e4f1c1b9f268b8819","slug":"191517858606-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों को पान सिंह तोमर बनने पर मजबूर कर रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों को पान सिंह तोमर बनने पर मजबूर कर रहा प्रशासन
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। एक्स सर्विसेज पैरामिलिट्री एसोसिएशन ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों एवं पूर्व सैनिकों के परिवारों का उत्पीड़न किए जाने पर रोष प्रकट किया है।
सोमवार को मोहल्ला सैनी सराय में एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि गंगोह के गांव तारापुर निवासी बीएसएफ के जवान अजय सिंह के परिवार पर जो पुलिस प्रशासन और लेखपाल द्वारा उत्पीड़न की जो कार्रवाई की जा रही है वह निंदनीय है। लेकिन, भाजपा का कोई नेता इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। इसी प्रकार से बागपत में बीएसएफ के एसआई के मकान व भूमि पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया। लेकिन, प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है सैनिकों के परिवारों के साथ ज्यादती बढ़ रही है। भाजपा सरकार में जवानों व पूर्व सैनिकों की अनदेखी की जा रही है। जवानों की समस्या के लिए एकल खिड़की की व्यवस्था होनी चाहिए। एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजकर पूर्व सैनिकों व जवानों के परिवारों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। अध्यक्षता रामकुमार सिंह व संचालन सोमवीर शर्मा ने किया। इस मौके पर शक्ति सिंह पुंडीर, विनोद पुंडीर, इसम सिंह, हरपाल, सुनील रोड, अरविंद यादव, अब्दुल रहमान, ऋषिपाल सिंह, कर्ण सिंह, वीरेंद्र चौधरी, विनय चौहान आदि रहे।