फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खनन सामग्री मिलने से शुरू हुआ सड़क का निर्माण

खनन सामग्री मिलने से शुरू हुआ सड़क का निर्माण

Fri, 02 Feb 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खनन सामग्री मिलने से शुरू हुआ सड़क का निर्माण
खनन सामग्री मिलने से शुरू हुआ सड़क का निर्माण
विज्ञापन

सहारनपुर। करीब दो साल से खनन सामग्री नहीं मिलने की वजह से विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी समेत अनेक विभागों द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्य बंद पड़े थे, मगर अब खनन सामग्री की उपलब्धता के साथ कार्यों की शुरूआत हुई है। विकास प्राधिकरण ने आठ सड़कों का निर्माण पुन: शुरू करा दिया है। इसे लेकर शहरवासियों में उत्साह है।
एनजीटी ने फरवरी 2016 में खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया था। इतना ही नहीं, खनन सामग्री बाहर से भी लाने पर पाबंदी थी। करीब एक साल दस महीने तक पाबंदी पूरी तरह प्रभावी रही। आलम यह हुआ कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण के करीब 150 सड़कों की निर्माण लटक गया। नगर निगम के भी 40 करोड़ रुपये से अधिक के करीब सवा सौ निर्माण, जिनमें सड़क, सीवर, नाली आदि का निर्माण होना था लटक गया था। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी द्वारा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई जाने वाली 68 किलोमीटर की अनेक सड़कें नहीं बन पा रही थीं। पिछले करीब एक महीने से जनपद में खनन सामग्री उपलब्ध होने लगी है। हालांकि एनजीटी ने अभी रोक नहीं हटाई है, मगर खनन सामग्री उपलब्ध होने के बाद विकास कार्य शुरू होने लगे हैं। विकास प्राधिकरण ने आठ सड़कों का निर्माण पुन: शुरू कराया है। इनमें बेहट रोड स्थित शंकरपुरी कॉलोनी के बीच में रुकी पड़ी सड़क भी शामिल है। जिसपर पिछले एक सप्ताह से काम चल रहा है। वीसी मनोज कुमार ने भी आठ सड़कों पर काम शुरू होने की पुष्टि की है। नगर निगम ने भी खनन सामग्री की उपलब्धता को देखते हुए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी है। एई बिजेंद्रपाल ने बताया कि अभी खनन सामग्री पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है। मगर हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आम आदमी को भी मिली राहत
खनन सामग्री नहीं मिलने की वजह से आम आदमी भी परेशान था, जो मकान नहीं बना पा रहा था। तमाम तरह के आवासीय और कॉमर्शियल निर्माण रुके हुए थे। मगर खनन सामग्री का ट्रांसपोर्ट शुरू होने की वजह से आम आदमी को राहत मिली है। अब लोगों ने मकानों के निर्माण शुरू कर दिए हैं। रेत और बजरी की बिक्री भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed