{"_id":"5a70c0854f1c1b410b8b602a","slug":"191517338757-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में एक स्वर्ण सहित छह पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में एक स्वर्ण सहित छह पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लखनऊ में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल छह पदकों पर कब्जा किया। खिलाड़ियों के लखनऊ से लौटने पर जिला कुश्ती संघ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में सहारनपुर की ओर से अनेक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सहारनपुर की ओर से 69 किलोग्राम भार वर्ग में अंजुम मलिक ने स्वर्ण, 60 किलोग्राम भार वर्ग में तपस्या, 55 किलोग्राम भार वर्ग में सुहानी सिंह और 63 किलोग्राम भार वर्ग में अंजुल कुमार ने रजत पदक जीते। जबकि अमन चौहान ने 57 किलोग्राम और 98 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। सभी पदक विजेता डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच प्रवीण यादव के प्रशिक्षु हैं। लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। आरएसओ प्रेम कुमार, डॉ. एके गुप्ता, गुलाब सिंह राणा, रामशरण, शिवा पालीवाल, आदेश चौधरी, लोकेश जयंत, जयेंद्र कुमार, एकाग्र मित्तल, रेनु विशेषता आदि ने बधाई दी।