{"_id":"5a32c6aa4f1c1bca678c1837","slug":"191513277098-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से भुगतान नहीं करने वाली मिलों को नहीं मिलेगी ढुलाई रिबेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से भुगतान नहीं करने वाली मिलों को नहीं मिलेगी ढुलाई रिबेट
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। समय से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिलों को ढुलाई रिबेट से भी हाथ धोना पडे़गा। जिलाधिकारी पीके पांडे ने जिले की तीन चीनी मिलों को नोटिस भेजकर ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो मिल समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रहीं हैं उन्हें वाह्य क्रय केंद्रों खरीदने पर मिलने वाली ढुलाई रिबेट का लाभ नहीं मिलेगा।
समय से गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरत रही जिले की चीनी मिलों को डीएम ने नोटिस भेजकर ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। किसान सहकारी चीनी मिल नानौता, किसान सहकारी चीनी मिल सरसावा और निजी क्षेत्र की गांगनौली स्थित बजाज शुगर मिल को भेजे नोटिस में जिलाधिकारी ने कहा कि आपके द्वारा नियमानुसार 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसलिए ढुलाई रिबेट का लाभ नहीं दिया जाएगा। मिलों को वाह्य क्रय केंद्रों से मिल गेट तक 42 पैसे प्रति किलोमीटर और अधिकतम 8.35 रुपये प्रति क्विंटल ढुलाई दी जाती है। उन्होंने मिल प्रबंधकों को ब्याज सहित बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए। इसमें नानौता पर इस सीजन का4492 लाख और गत वर्ष का1889 लाख रुपये और 320.61 लाख रुपये का ब्याज बकाया है। सरसावा पर 1265 लाख रुपये इस सीजन और पिछले सत्र का932 लाख और ब्याज के 264.64 लाख रुपये बकाया हैं। बजाज शुगर मिल पर 2252 लाख रुपये का बकाया गन्ना मूल्य है।
रिकवरी जांच को कमेटी गठित
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे ने नानौता शुगर मिल की शुगर रिकवरी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। इसमें जिला गन्ना अधिकारी को अध्यक्ष, सरसावा शुगर मिल के चीफ केमिस्ट, शेरमऊ चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक प्रोडक्शन, और नानौता के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को सदस्य रखा गया है। यह कमेटी मिल की कम रिकवरी के कारणों की जांच कर एक सप्ताह में जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपेंगी।