फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन

स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन

Wed, 06 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन
सहारनपुर (सहारनपुर)। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार ने एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों को एक रहने की हिदायत दी। वह मंगलवार को संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी एकता ही हमारी ताकत है। बताया कि 13 और 14 दिसंबर को लखनऊ में प्रांतीय अधिवेशन होगा, जिसमें समस्याओं के निस्तारण के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

देव कुमार ने बताया कि लखनऊ में होने वाले अधिवेशन में कुछ निर्णय लिए जा सकते हैं, जिनका हम सभी को मिलकर अनुपालन करना है। बताया कि 30 दिसंबर को सहारनपुर में पारिवारिक परिचय सम्मेलन होगा, जिसमें जिला कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी अपने परिवार संग हिस्सा लेंगे। प्रांतीय सांस्कृतिक सचिव शशि कुमार सैनी, जिला मंत्री रूबी ममता नायर, प्रदीप कुमार सिंह ने लखनऊ में होने वाले अधिवेशन में हिस्सा लेने की अपील की। बैठक में सुंदरपाल, अथहर अली खान, मांगेराम, अनिल सैनी, अशोक कुमार, अर्चना, पारस, रंजना भल्ला, बिनलकांत, विशाल, अनूप सिंह, फरहत, विशाल, कामनी, रविंद्र, संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed