{"_id":"5a1088df4f1c1b0d698bca2f","slug":"191511033055-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम
देवबंद। जनपद में तीसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार ने नगर के कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। अफसरों ने 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग बूथों का जायजा लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चुनाव में गड़बड़ी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार ने नगर के राजकीय इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय डिग्री कालेज, एचएवी इंटर कालेज सहित अन्य पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, बिजली आदि समस्याओं को दुरुस्त करने के अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश दिए है। डीएम ने कहा कि चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। माहौल खराब करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बलों के अलावा पीएसी एवं पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात रहेगी। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम रामविलास यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ सिंह भी मौजूद रहे।