{"_id":"5a0b32104f1c1bd9798bc688","slug":"191510683152-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में अंतिम दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिंह आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में अंतिम दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिंह आवंटित
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित
देवबंद। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में अंतिम दिन मंगलवार को अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। प्रमुख राजनीतिक दलों को जहां उनकी पार्टियों से संबंधित चुनाव चिह्न मिले, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में किसी को पेड़, सुराही तो किसी को नल का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
तहसील परिसर में चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रत्याशियों की सुबह से ही भीड़ रही। चुनाव मैदान में जहां भाई, भाई को चुनौती दे रहा है, वहीं पुत्र पिता के खिलाफ मैदान में खड़ा नजर आ रहा है। यही हाल वार्डों में भी है, जहां महिलाओं के लिए सुरक्षित सीट घोषित है वहां एक ही घर से देवरानी और जेठानी मैदान में ताल ठोंक रही है। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि पालिकाध्यक्ष पद के लिए 13 तथा सभासद पद के लिए 184 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्र सिंह सैनी को कमल का फूल, बसपा प्रत्याशी जियाउद्दीन अंसारी को हाथी, सपा के अब्दुल रऊफ को साइकिल और आप के जावेद अंसारी को झाडू़ का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। जबकि निर्दलियों में सलीम कुरैशी को वृक्ष, पूर्व पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी के पुत्र जमालउद्दीन को सुराही, कमालुद्दीन को नल-पानी, अनुज को सितारा, उस्मान को लड़का-लड़की, नौशाद को स्कूटर, मुर्रसलीन को वायुयान, राकेश कुमार को फूल और घास तथा संदीप को ऊन का गोला चिह्न आवंटित किया गया है।