{"_id":"5a09e91d4f1c1bd0408b6772","slug":"191510598941-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन वितरण का होगा त्रिस्तरीय सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन वितरण का होगा त्रिस्तरीय सत्यापन
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरोसिन वितरण का होगा त्रिस्तरीय सत्यापन
सहारनपुर। केरोसिन की कालाबाजारी और दुरुपयोग को रोकने के लिए जिला पूर्ति विभाग त्रिस्तरीय सत्यापन कराएगा। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने अधीनस्थों को तैयार रहने के लिए निर्देश दिए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और समस्त पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए कि केरोसिन उसी व्यक्ति को दिया जाए जिसके नाम से उचित दर की दुकान आवंटित हो। बिक्री रजिस्टर में भी संबंधित उचित दर विक्रेता के ही हस्ताक्षर होने चाहिए और निकासी के फोटो भी खिंचवाए जाएं। उन्होंने कहा कि केरोसिन की आमद का सत्यापन संबंधित अधिकारी से कराने के बाद तेल की निकासी नामित सत्यापन अधिकारी की उपस्थिति में ही होनी चाहिए। जिले में केरोसिन के थोक विक्रेता 19 हैं। डीएसओ ने बताया कि केरोसिन की निकासी की दैनिक सूचना की हार्ड कॉपी जिला पूर्ति कार्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों की दैनिक सूचना संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी या पूर्ति निरीक्षक द्वारा जिला पूर्ति कार्यालय के पेट्रोल उत्पाद अनुभाग में उपलब्ध कराई जाएगी।