फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मेधावी छात्राओं को मिला उनकी मेहनत का फल

मेधावी छात्राओं को मिला उनकी मेहनत का फल

Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
मेधावी छात्राओं को मिला उनकी मेहनत का फल
नकुड़ (सहारनपुर)। महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित समारोह का शुभारंभ हवन पूजा के साथ किया गया। तत्पश्चात अखिल भारतीय वैश्य-अग्रवाल महासभा के नगराध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। जयंती समारोह में संबोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूर्व नगर के अग्र बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कॉलेज की छात्रा विशाखा, अंशुल, शिवानी शर्मा, प्रीति धीमान, कोमल सैनी ने महाराजा अग्रसेन जी की आरती, सरस्वती वंदना और अतिथि स्वागत गान प्रस्तुत किया। समारोह के मुख्य अतिथि केएलजीएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता और रमेश चंद अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवादी सिद्धांत के जन्मदाता थे। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रधानाचार्य सीता गोयल, कोषाध्यक्ष सुधीर मित्तल, पूर्व प्रबंधक संदीप जैन, अनिल गोयल, सुरेश गोयल, संजय सिंघल और प्रीतम प्रसाद जैन आदि ने भी विचार रखे। छात्राओं ने हास्य शादी का निमंत्रण-पत्र, शिक्षाप्रद लघु नाटिका अनपढ़ नौकर का मंचन किया। समारोह के अंत में कॉलेज की सर्वश्रेष्ठ छात्रा अंजली चौधरी को श्री नरेश चंद मेमोरियल ट्राफी, वर्ष 2017 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉलेज की टॉपर छात्रा रियना चौधरी श्री फूलचंद मेमोरियल ट्राफी और प्रियांशी चौधरी को श्री होरी लाल जैन मेमोरियल ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जितेंद्र गुप्ता, देश बंधु गुप्ता, प्रदीप सिंघल, भूपेंद्र गुप्ता, अरविंद सिंघल, सुधीर गोयल, अमरीश गुप्ता, प्रदीप सिंघल, अक्षय सिंघल, मिथलेश मित्तल, पुष्पा सिंघल, रिमा जैन, बंसत कुमार, सुभाष गुप्ता, सोम प्रकाश, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता अनिल गुप्ता और संचालन संदीप जैन एवं सीता गोयल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed