{"_id":"599b30ec4f1c1ba80e8b4853","slug":"191503342828-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसात में अफसरों को आए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसात में अफसरों को आए पसीने
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बरसात में अफसरों को आए पसीने
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान हुई मूसलाधार बारिश से अफसरों को पसीने आ गए। सीएम के आगमन को लेकर सड़कों की लीपापोती की गई थी। बारिश से सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे फिर बन गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर कई दिनों से अधिकारी जनपद की सड़कों बेहतर बनाने में लगे थे। शहर में दिन-रात कार्य लगाकर गड्ढों को भरा गया। सोमवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर फिर से गड्ढे बन गए। यह देखकर अफसर बेचैन हो गए। अधिकारियों को डर सताने लगा कि अगर सीएम ने शहर का भ्रमण किया तो लीपापोती की पोल खुल जाएगी। सीएम पुलिस लाइन से जनमंच और वहां से सर्किट हाउस गए। सूत्र बताते हैं कि समीक्षा बैठक के दौरान गड्ढों को लेकर सीएम ने अफसरों से पूछा है।
वहीं, नगर निगम के अधिकारियों ने जलभराव न हो, इसके लिए कड़ी मशक्कत की थी। खासकर पुलिस लाइन और कलक्ट्रेट परिसर में जलभराव से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। माना जा रहा था कि सीएम कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन का निरीक्षण कर सकते हैं। मूसलाधार बारिश से पुलिस लाइन और कलक्ट्रेट परिसर जलमग्न हो गए और नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की पोल खुल गई