{"_id":"597f78d84f1c1b56128b46a3","slug":"191501526232-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, किसानों के चेहरे खिले
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए सोमवार की सुबह राहत लेकर आई। तड़के चार बजे से शुरू हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। अधिकतम तापमान भी गिरकर 37 से 28 पर आ गया। कई दिन बाद अच्छी बारिश होने से धान और गन्ना किसानों के चेहरे खिले नजर आए। शहर के कई इलाकों में जलभराव समस्या बना।
जनपद में इस सीजन में अभी तक एक ही बार झमाझम बारिश हुई है। बारिश न होने की वजह से गर्मी बढ़ गई थी। साथ ही धान और गन्ना किसान भी सिंचाई को लेकर परेशान थे। मगर सोमवार की तड़के करीब चार बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। शहरी क्षेत्र में सुबह करीब दस बजे तक हल्की बारिश होती रही, मगर शाम के समय बड़गांव क्षेत्र में फिर से झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से शहर के अनेक इलाकों में जलभराव की समस्या बन गई। दिल्ली रोड से सटे हसनपुर के कई मोहल्लों में घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश की वजह से मौसम में ठंडक महसूस की गई। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।