फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   19,080 kits distributed for the treatment of corona

कोरोना के इलाज के लिए 19,080 किट वितरित

Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
19,080 kits distributed for the treatment of corona
सहारनपुर । कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्सा विभाग एडवांस में काम कर रहा है। नवंबर माह में सभी ब्लॉकों में कोरोना की दवाएं भेजी जा चुकी हैं। जिले भर में ग्राम स्तर पर 954 निगरानी समितियां पहले से बनी हैं। प्रत्येक समिति को 20-20 किट भेजी गई हैं।
विज्ञापन

विभाग ने ब्लॉक स्तर पर दवाएं भेजी हैं, जहां से समितियों को दवाओं का वितरण किया जा रहा है। सहारनपुर शहर में 70, नकुड़ में 85, सरसावा में 103, रामपुर मनिहारान में 54, देवबंद में 64, मुजफ्फराबाद में 98, नागल में 74, बलियाखेड़ी में 75, गंगोह में 98, नानौता में 56, पुवांरका में 93 और साढौली कदीम में 84 समितियां हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए पहले आ चुकी हैं दवाएं
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों और किशोरों के इलाज के लिए दवा की 23,850 किट जून 2021 में विभाग को मिल चुकी हैं, जिनका वितरण तभी ब्लॉक स्तर पर कराया जा चुका है। शासन ने इलाज के लिए बच्चों और किशोरों के चार आयु वर्ग निर्धारित किए हैं। पहला वर्ग जीरो यानी नवजात से 12 माह, दूसरा वर्ग एक से पांच वर्ष, तीसरा वर्ग छह से 12 वर्ष तथा चौथा वर्ग 13 से 18 वर्ष के आयु वालों का है। दवा की किट भी आयु वर्ग के हिसाब से अलग-अलग बनाई गई हैं। किशोरों के लिए टैबलेट्स दी गई हैं, जबकि अलग-अलग आयु वर्ग के लिए अलग-अलग तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए उपलब्ध किट
जीरो से 12 माह-----4770
एक से पांच वर्ष-----4770
छह से 12 वर्ष-------4770
13 से 18 वर्ष--------9540
कुल किट------------23850
-----
आयु वर्ग किट में शामिल दवाएं
--शून्य से 12 माह के लिए पैरासिटामॉल सिरप, मल्टी विटामिन ड्रॉप और ओआरएस पैकेट।
--एक से पांच वर्ष के लिए पैरासिटामॉल सिरप, मल्टी विटामिन ड्रॉप और ओआरएस पैकेट।
--छह से 12 वर्ष पैरासिटामॉल 500 सिरप, मल्टीविटामिन टैबलेट, आईवरमैक्टिन 06 टैबलेट और ओआरएस पैकेट।
--13 से 18 वर्ष पैरासीटामोल 650, आईवरमैक्टिन 12, एजीथ्रोमाइसिन 500, एसकॉर्बिक एसिड 500, बीकॉम्प्लेक्स और विटामिन डी 360।
-----
कोरोना के इलाज के लिए कोई विशेेष दवा नहीं है। पहले जो दवाएं दी जा रही थीं वही दवाएं अब कोरोना मरीजों को दी जा रही हैं। हमारे पास पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए पहले ही दवा आ चुकी थी।
डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed