{"_id":"5c9522f4bdec2214216cc9f1","slug":"181553277684-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड की बंदूक से गोली चलने पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड की बंदूक से गोली चलने पर मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम का कैश जमा कराने की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी की बंदूक से गोली चलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और हिदायत देकर गार्ड को छोड़ दिया।
शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी मध्याह्न भोजन के लिए गए हुए थे। कुछ कर्मचारी कैश को बैंक भिजवाए जाने की व्यवस्था कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय कैश के साथ जाने वाले सुरक्षाकर्मी का किसी से विवाद हो गया। जिस पर सुरक्षा कर्मी ने अपनी बंदूक लहराई और दो हवाई फायर कर दिए। इससे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने गार्ड के हाथ से बंदूक छीन ली और उसे कमरे में ले जाकर रख दिया, जबकि सुरक्षाकर्मी को पकड़कर एक कमरे में ले गए। लगभग एक घंटे तक सुरक्षाकर्मी को समझाते रहे।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों से इस मामले में पूछताछ की। बाद में बिना किसी कार्रवाई के ही पुलिस लौट गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने आरोपी के नशे में होने का भी आरोप लगाया। उधर, नगर कोतवाली प्रभारी ब्रजेश प्रताप सिंह का कहना है कि कैश जमा कराने के लिए अपने लाइसेंसी हथियार के साथ सुरक्षाकर्मी विद्युत निगम के कार्यालय में पहुंचा था। बंदूक लोड करते समय गोली चल गई थी। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसलिए गार्ड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता का कहना है कि उनके सामने इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। यदि गोली चलाई गई है, तो जांच कराई जाएगी।