फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीन परीक्षा केंद्रों पर 2492 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

तीन परीक्षा केंद्रों पर 2492 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Wed, 06 Feb 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
तीन परीक्षा केंद्रों पर 2492 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
तीन परीक्षा केंद्रों पर 2492 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। सात फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए कस्बे में तीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 2492 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। इनमें 1430 छात्र और 1062 छात्राएं शामिल हैं।
संसाधनों के अभाव में विभाग ने इस बार देवेंद्र कुमार राजकीय कन्या इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है जबकि सरदार वीबी पटेल इंटर कालेज को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सरदार वीबी पटेल के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक ब्रह्म सिंह पंवार ने बताया कि उनके विद्यालय में पहली बार बोर्ड का सेंटर लगा है। उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय में इंटरमीडिएट के 184 छात्र और 103 छात्राएं तथा हाईस्कूल के 168 छात्र और 271 छात्राएं परीक्षा देंगी। इसी प्रकार अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि उनके विद्यालय में कुल 1094 बच्चे परीक्षा देगें। इसमे इंटर के 274 छात्र और 192 छात्राएं जबकि हाईस्कूल के 398 छात्र और 230 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक विनोद कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय में कुल 672 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि इसमें इंटर के 117 छात्र और 184 छात्राएं जबकि हाईस्कूल के 289 छात्र और 82 छात्राएं शामिल हैं। तीनों परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया कि परीक्षा को पुरी तरह से नकलविहीन बनाने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। बताया कि सभी कक्षों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। नकल करने व कराने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed