{"_id":"5c48ba13bdec22736153faa1","slug":"181548270099-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगरूटों की रिहर्सल परेड कराई गईं, पासिंग आउट परेड आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगरूटों की रिहर्सल परेड कराई गईं, पासिंग आउट परेड आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। छह माह से पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 180 रंगरूटों (कांस्टेबल) का प्रशिक्षण समय पूरा होने के बाद पासिंग आउट ग्रांड रिहर्सल परेड कराई गई। बृहस्पतिवार को पासिंग आउट परेड कराई जाएगी। जिसके बाद प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा।
सहारनपुर पुलिस लाइन में 25 जुलाई 2018 से 181 रंगरूट प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें से एक रंगरूट को तकनीकी कारणों के चलते पासिंग आउट में शामिल नहीं किया जा सका, जबकि 180 रंगरूटों का प्रशिक्षण समय पूरा हो गया। बुधवार को पुलिस लाइन के मैदान में पासिंग आउट ग्रांड रिहर्सल परेड कराई। परेड में सभी 180 रंगरूट पास हो गए।
बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस लाइन के मैदान में फाइनल पासिंग आउट परेड कराई जाएगी। पासिंग आउट परेड के बाद रंगरूटों का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) अजय श्रीवास्तव ने बताया कि रंगरूटों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। 180 प्रशिक्षणार्थी पास आउट हैं। बृहस्पतिवार को पासिंग आउट परेड कराई जाएगी। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पासिंग आउट परेड के बाद प्रशिक्षण पूर्ण हो जाएगा, लेकिन 26 जनवरी तक सभी रंगरूट पुलिस लाइन में ही रहेंगे। तैनाती आदेश आने पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कांस्टेबलों को संबंधित जिलों में रवाना कराया जाएगा।