फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपाइयों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को किया नमन

भाजपाइयों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को किया नमन

Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को किया नमन
सहारनपुर। भाजपाइयों ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का नमन कर सैनिक सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों को पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घंटाघर स्थित सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने सर्वप्रथम साफ-सफाई की। इसके पश्चात राष्ट्रगान और भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैनिक सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह का बलिदान इस राष्ट्र के लिए अतुलनीय है। मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए प्राण न्यौछावर करने का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। भाजपा देश के शहीदों का सदैव सम्मान करती आई। इसी श्रृंखला में पार्टी द्वारा सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत शहीद सैनिकों, पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान दिया जा रहा है। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि वह स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए सभी भारतीयों को नमन करते हैं। क्योंकि, उनके अथक प्रयासों से देश को स्वतंत्रता मिली।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अंग्रेज पुलिस अधिकारी सौंडरर्स को गोली मारकर लाला लाजपत राय पर हुए लाठीचार्ज का बदला लिया था। असेंबली में बम फेंक कर अल्पायु में ही देश के स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उनके योगदान को सदियों-सदियों तक याद किया जाएगा। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि हम शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुला सकते हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो शहीदों को सम्मान देने का काम कर रही है। इसके पश्चात सेवानिवृत्त कैप्टन नरेश चंद, अतुल कुमार, विजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, वीके गर्ग सहित अनेक पूर्व सैनिकों को पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर पन्ना लाल शर्मा, मदन गुप्ता, दीनानाथ शर्मा, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, एम. आजाद अंसारी, महामंत्री नरेश धनगर, किशोर शर्मा, नीरज, प्रेमपाल कटारिया, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अमित गगनेजा, हेमंत अरोड़ा, मनोज सैनी, शीतल विश्नोई, दिनेश सेठी, वर्षा चोपड़ा, पूजा शर्मा, सर्विष्ट छाबड़ा, रविंद्र शर्मा, आरिफ अंसारी, इमरान मलिक, सत्तार, अनस अंसारी, मोहम्मद अनस, नौशाद अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध से कराया भगत सिंह की प्रतिमा को स्नान
नुमाइश कैंप के भारत माता चौक स्थित सरदार भगत सिंह की प्रतिमा को नमामि गंगे प्रकल्प की महानगर संयोजक रेखा धींगड़ा और उनकी टीम के सदस्यों ने दूध से स्नान कराया और पुष्प अर्पित किए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवनीत कौर एवं रेखा धींगड़ा ने कहा कि शहीदों के बलिदान से युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। इस दौरान अर्चित अग्रवाल, विकास चौधरी, संजय अरोड़ा, रेनू ग्रोवर, विजय गुप्ता, राज धींगड़ा, आस्था मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed