फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अब उतराखंड के व्यापारी भी ले सकेंगे ई ट्रेडिंग में भाग

अब उतराखंड के व्यापारी भी ले सकेंगे ई ट्रेडिंग में भाग

Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
अब उतराखंड के व्यापारी भी ले सकेंगे ई ट्रेडिंग में भाग
सहारनपुर। अब उत्तराखंड के व्यापारी भी सहारनपुर की मंडियों में ई ट्रेडिंग के माध्यम से भागेदारी कर सकेंगे। मंडी समिति ने राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत उत्तराखंड के 20 व्यापारियों को यूनिफाई लाइसेंस दिए हैं। जबकि जनपद के चार व्यापारियों ने भी लाइसेंस लिए हैं। इससे मंडी में न सिर्फ प्रतिस्पर्धा बढे़गी बल्कि किसानों को उनके उत्पादों का उचित दाम भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

किसानों को उनकी फसलों का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत प्रदेश की 100 मंडियों को जोड़ा गया है। जिसमें कोई भी व्यापारी किसान की फसलों को ई ट्रेडिंग के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी कर सकता है। जनपद में 39621 किसान और 538 व्यापारी इसमें पंजीकृत हो चुके हैं। इसके तहत अब तक 17.665 करोड़ रुपये की खरीदारी हो चुकी है। अब उत्तराखंड के साथ भी इंटर स्टेट मंडी ट्रेड भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड के 20 आढ़तियों को यूनिफाई लाइसेंस दिए गए हैं। इनमें देहरादून के नौ, रुड़की के चार, हरिद्वार के पांच और ऋषिकेश के दो व्यापारी शामिल हैं। इसके अलावा यहां के भी चार व्यापारियों ने लाइसेंस लिए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में उत्तराखंड के साथ भी इंटर स्टेट ट्रेड शुरू किया गया है। उत्तराखंड के 20 आढ़तियों को यूनिफाई लाइसेंस दिए गए हैं। जिससे वे यहां पर ई ट्रेडिंग के मार्फत उत्पादों को खरीद सकेंगे। इससे उत्पादों के खरीदारों के बीच प्रतिस्पर्धा बढे़गी, जिसका लाभ किसानों को होगा। किसानों को मंडी में फसलों का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। - अनिल कुमार, सचिव मंडी समिति सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई ट्रेडिंग के फायदे
- पारदर्शी ऑनलाइन ट्रेडिंग
- किसानों को उत्पादों की बेहतर कीमत
- खरीदारों के लिए लेन-देन खर्च में कमी
- भुगतान और डिलीवरी की गारंटी
- खरीदारों में पारदर्शी एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed