फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हसनपुर चुंगी व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन

हसनपुर चुंगी व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन

Wed, 16 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर चुंगी व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन
हसनपुर चुंगी व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

सहारनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने हसनपुर चुंगी व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने लोकेश सिंह धनगर को अध्यक्ष और डॉक्टर मनोज सैन को प्रभारी बनाया है।

मंगलवार को हसनपुर स्थित सभागार में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष ने डॉ. प्रवीण चौहान को उपाध्यक्ष, विपिन शर्मा को महामंत्री, प्रमोद वर्मा एवं मधुसूदन सैनी को संरक्षक, संजय शर्मा को कोषाध्यक्ष और जितेंद्र कुमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने चतर सिंह को मीडिया प्रभारी, अंकुश आर्य एवं रणवीर सिंह को सह मीडिया प्रभारी, रविंद्र चौधरी को सलाहकार, धर्मवीर कश्यप, पवन कुमार, सुमित माहेश्वरी, रणजीत सिंह, सोनू सैन, संदीप कश्यप, अमित सैनी को मंत्री, महीपाल धारिया,एवं प्रवेश कुमार को सह प्रभारी, पराग जैन, उमेश कुमार को सहमंत्री, सुशील चौधरी एवं कुलदीप रोड को प्रचार मंत्री नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष नरेश धीमान, महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा एवं जिला महामंत्री मनोज ठाकुर आदि ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने जीएसटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपये करने को व्यापारियों की जीत करार दिया। राजकुमार कालड़ा, सरदार राजेंद्र सिंह कोहली, अश्वनी गुप्ता, मनोज प्रजापति, प्रदीप शर्मा, मनमोहन अग्रवाल, रविन्द्र मल्होत्रा, विशाल दुआ, अनुराग गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed