फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हरियाणा ने नकुड़ और मेरठ ने पानीपत की टीम को हराया

हरियाणा ने नकुड़ और मेरठ ने पानीपत की टीम को हराया

Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा ने नकुड़ और मेरठ ने पानीपत की टीम को हराया
गंगोह (सहारनपुर)। आठ दिन से चल रही आल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को हुए अलग-अलग मैच में हरियाणा ने नकुड़ और मेरठ ने पानीपत की टीम को बेहद रोमांचकारी मुकाबले में पराजित किया।
विज्ञापन

शनिवार को नानौता मार्ग स्थित विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर चल रही आल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए पहला मैच हरियाणा व नकुड़ की टीमों के बीच खेला गया। हरियाणा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मात्र 125 रन बनाए। जिसमें हेमंत ने सर्वाधिक 46 व अवि ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नकुड़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में मात्र 95 रन बनाकर ढेर हो गई और हरियाणा की टीम ने मैच 31 रन से जीत लिया। हर्ष को मैन आफ दी मैच चुना गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच मेरठ और पानीपत के बीच खेला गया। जिसमें मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 140 रन बनाए। इसके जवाब में पानीपत की टीम ने 134 रन बनाए। संघर्षपूर्ण मुकाबले में मेरठ की टीम ने छह रन से मैच अपने नाम कर लिया। स्कूल की प्रबंध समिति की सचिव पूनम शर्मा व प्रधानाचार्या जया कंडवाल ने मैन आफ द मैच पाने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्या ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अलावा बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed