फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इंडोर राष्ट्रीय हाकी टीम में चयनित हुई गंगोह की शिखा

इंडोर राष्ट्रीय हाकी टीम में चयनित हुई गंगोह की शिखा

Fri, 30 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
इंडोर राष्ट्रीय हाकी टीम में चयनित हुई गंगोह की शिखा
गंगोह (सहारनपुर)। गांव बिलासपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी मोहर सिंह उपाध्याय की पौत्री शिखा शर्मा का इंडोर राष्ट्रीय हाकी टीम के लिए चयन किया गया है। शिखा मलेशिया में 30 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित महिला अंतरराष्ट्रीय इंडोर सिक्स ए साइड हाकी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। शिखा की उक्त उपलब्धि पर पैतृक गांव बिलासपुर के साथ ही क्षेत्र भर में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

गांव बिलासपुर निवासी परिजनों अश्वनी उपाध्याय, मा. दीपक उपाध्याय, विनय उपाध्याय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 23 से 28 नवंबर तक केरल के मरप्पम में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में कड़ी स्पर्धा के बाद शिखा का चयन हुआ है। चयनित होते ही शिखा शर्मा अपनी टीम के साथ 28 नवंबर को केरल के कालीकट से मलेशिया के लिए रवाना हो गई। शिखा वर्तमान में पटियाला से बीपीएड कर रही है। इससे पहले मेरठ गांधी आश्रम में कार्यरत अपने पिता भूपेन्द्र उपाध्याय के साथ रहते हुए उसने एनएएस कालेज के कोच प्रदीप चिन्योटी से प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिखा के महिला अंतरराष्ट्रीय इंडोर सिक्स ए साइड हाकी चैंपियनशिप के लिए चयनित होने की खबर लगते ही पूरे गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके आवास पर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विधायक प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य चौ. नक्षत्रपाल सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश राणा, नेता प्रतिपक्ष नीरज अग्रवाल, सभासद उषा गर्ग, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओमपाल सिंह सैनी के अलावा पूर्व प्रधान विक्रम सिंह, ईसम सिंह, राम मेहर, भाजपा नेता मा. भूल्लण सिंह, मा. मोहर सिंह शर्मा, मनोज, कुलदीप, अभिषेक, मोनू, सतपाल आदि ने बेटी की उक्त सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कर चुके है सम्मानित
गंगोह। अश्वनी उपाध्याय ने बताया कि शिखा शर्मा इससे पूर्व भी कई टूर्नामेंट जीत चुकी है। गत दिनों मध्यप्रदेश में आहूत आयोजन में शिखा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed