{"_id":"5bf1b1fbbdec22233165eb63","slug":"181542566395-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व स्मृति दिवस पर सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को मोमबती जलाकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्मृति दिवस पर सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को मोमबती जलाकर दी श्रद्धांजलि
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विश्व स्मृति दिवस पर संभागीय परिवहन अधिकारियों ने लोगों के साथ मोमबत्तियां जलाकर सड़क दुर्घटनाओं में असमय मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विश्व स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन लक्ष्मीकांत मिश्र के नेतृत्व में अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग एकत्रित होकर विश्वकर्मा चौक पहुंचे। जहां सभी ने मोमबत्तियां जलाईं और सड़क दुर्घटनाओं में असमय मौत का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। आरटीओ लक्ष्मीकांत मिश्र ने कहा कि दुर्घटना के चलते लोगों की असमय ही मौत हो रही है। कई घरों के कमाने वाले भी नहीं रहे। लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन, सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन आरपी मिश्र, दिनेश कुमार पांडे, रामेंद्र सिंह, प्रवेंद्र राजवंश्सी, भुवन सिंह राणा, अरुण कुमार, नाजिम रिजवी, किशन पाल, महेश कुमार, फतेह सिंह रावत मौजूद रहे।