{"_id":"5bf1b0fdbdec2269360cc035","slug":"181542566141-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक बनने के लिए 30472 अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक बनने के लिए 30472 अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) रविवार को जनपद के 30 केंद्रों पर संपन्न कराई गई। पंजीकृत 32,382 अभ्यर्थियों में से 30,472 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1910 गैरहाजिर रहे। परीक्षा के आयोजन के लिए प्रशासन की व्यवस्था दुरुस्त रही। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अलर्ट रही।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जनपद के 30 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 32,382 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियों में हुई। परीक्षा में सहारनपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों से भी अभ्यर्थी पहुंचे थे।
पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली, जो प्राथमिक स्तर की थी। अन्य जनपदों से आए अभ्यर्थी सुबह दस बजे की परीक्षा के लिए प्रात: सात से आठ बजे ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। केंद्रों के गेट पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। गेट पर प्रवेश पत्र के साथ ही बीएड या बीटीसी के प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, आईडी की मूल प्रति होने पर ही एंट्री दी गई। पहली पाली में कुल 19847 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 18,694 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1153 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक चली, जो उच्च प्राथमिक के लिए रही। इसके लिए जनपद में 12,535 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 11,778 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 557 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दुबे ने परीक्षा के सफल आयोजन की पुष्टि की।
मूल प्रमाण पत्र नहीं होने से छूट गई परीक्षा
सहारनपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से इस बार एंट्री के दौरान प्रवेश पत्र के साथ ही बीएड या बीटीसी तथा आईडी की मूल प्रतियां दिखाने को कहा गया। अनेक अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो मूल प्रतियों की बजाय छाया प्रति लेकर पहुंचे थे। कुछ स्थानीय अभ्यर्थियों ने तो जैसे तैसे अपने प्रमाण पत्र मंगवा लिए, मगर बाहर से आए अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। हालांकि कई ने व्हाट्सएप पर प्रमाण पत्रों की फोटो भी मंगाने का प्रयास किया, मगर वह मान्य नहीं हुआ। जेवी जैन कॉलेज में संयोगिता, रीतु, रेनू वर्मा, कृष्ण पुंडीर और राकेश कुमार के सामने यह समस्या रही।
शहर में आई भीड़ से लगा ट्रैफिक जाम
सहारनपुर। यूपी टीईटी के लिए रविवार को शहर में भीड़ रही। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ने के साथ ही अपने वाहनों से आने वाले अभ्यर्थियों के कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की अधिकता हो गई। इस कारण शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम भी रहा। शहर में अंबाला रोड पर कुतुबशेर थाने के सामने ही जबरदस्त ट्रैफिक जाम रहा, जिसमें फंसने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।