{"_id":"5b92c22f867a557ed0490dca","slug":"181536344623-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे युवक की मौत
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलसे युवक को सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद उसके साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने परिजनों को हादसे की सूचना दी तो वहां भी कोहराम मच गया।
देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल पटेल नगर निवासी 25 वर्षीय साकेत पुत्र सतेंद्र कुमार हरिद्वार के रुड़की औद्योगिक क्षेत्र में काम करता था। शुक्रवार की शाम पांच बजे वह अपने तीन साथियों के साथ टैक्सी करके देहरादून जा रहा था। बिहारीगढ़ में दून हाईवे के किनारे ये लोग चाय पीने के लिए रुके। चाय पीने के बाद साकेत अकेला ही टैक्सी की तरफ जाने लगा, जबकि उसके साथी चाय की दुकान में ही बैठे रहे। वह कार तक पहुंचा भी नहीं था कि ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार टूट कर उसके ऊपर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में उसके दोस्त उसे लेकर फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। देर शाम तक उसके परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।