फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वीवीआईपी के लिए सड़क बनाने पर सांसद पर भड़के लोग

वीवीआईपी के लिए सड़क बनाने पर सांसद पर भड़के लोग

Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
वीवीआईपी के लिए सड़क बनाने पर सांसद पर भड़के लोग
सहारनपुर। साउथ सिटी में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयार कराई जा रही सड़क को लेकर लोग भड़क गए। सांसद का विरोध करते हुए लोगों ने सांसद अनुज राहुल लखनपाल शर्मा को खरी-खोटी सुनाई और काम रुकवा दिया। सांसद के आवास के सामने की इस सड़क को लोग चार साल से बनवाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। सिर्फ वीवीआईपी के लिए कुछ ही मीटर की सड़क बनाने से लोग आक्रोशित थे। सहारनपुुर-दिल्ली हाईवे के शिलान्यास के लिए 11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर आएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के लिए दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में सभा रखी गई है, जिसकी तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़क बनवा रहे थे। इसका पता चलते ही क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए काम रुकवा दिया। इसी बीच सांसद राघव लखनपाल शर्मा के भाई राहुल लखनपाल शर्मा मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रवासियों ने राहुल लखनपाल शर्मा को खरीखोटी सुनाई और सांसद के खिलाफ रोष व्यक्त किया। कॉलोनी के प्रधान विजय सड़ाना ने कहा कि वह पिछले चार साल से कॉलोनी की सड़क बनवाने की मांग करते चले रहे हैं। इस संबंध में कॉलोनी के लोग सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मंडलायुक्त और नगरायुक्त से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनवाई गई है। सांसद सिर्फ आश्वासन देते हैं। कहते हैं कि यह मेरे परिवार का मामला है। जल्द सड़क बनवाई जाएगी, लेकिन सड़क निर्माण के लिए प्रयास नहीं करते हैं। अब केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तो कुछ मीटर की सड़क बनवाई जा रही है। आरोप लगाने वालों में योगेश राणा, विपिन बजाज, गुलशन, राकेेश, राजेश खुराना, विक्की बजाज, राजेश, अमित, गौरव मित्तल, विनोद सेठी, अमित दुआ, साहिल, अनिल चौधरी, संजय अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन

------------------------------
नुमाइश कैंप में भी चुका है विरोध
सहारनपुर। भाजपा के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इससे पूर्व नुमाइशकैंप में भी लोग सांसद, मेयर और पार्षद का विरोध कर चुके हैं। चार दिन पूर्व वार्ड 19 के ए ब्लॉक के लोगों ने क्षेत्र में बैनर लगाकर लिखा था कि वह अपने इलाके की सड़क खुद बनवा लेंगे। सांसद, मेयर और पार्षद को मोहल्ले में नहीं घुसने दिया जाएगा। यहां वोट मांगने न आए।
विज्ञापन

-------------------------------------
पूरे जिले में विकास के कार्य हो रहे हैं। साउथ सिटी की सड़क बनवाने के लिए टेंडर कराया जा रहा है। यह कॉलोनी नेशनल हाईवे से जुड़ने जा रही है, जिसका शिलान्यास 11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। साउथ सिटी की सड़क और सीवरेज लाइन की समस्या को दूर करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।-------राघव लखनपाल शर्मा, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed