फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों ने दिया तहसील पर धरना, ज्ञापन सौंपा

किसानों ने दिया तहसील पर धरना, ज्ञापन सौंपा

Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने दिया तहसील पर धरना, ज्ञापन सौंपा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाकियू ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। पावर कार्पोरेशन के अधिकारी किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कर उनका शोषण कर रहे हैं। बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं जबकि किसानों को चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही है। सरकार ऐसे में चीनी मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय किसानों को ही जेल भेजे जाने का काम कर रही है। तहसील कार्यालय के बाहर भाकियू ने अपना धरना दिया। धरने पर तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार में पुलिस से लेकर सरकारी कार्यालयों तक के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। बिना पैसे के कोई कार्य नहीं किया जाता। पावर कार्पोरेशन के अधिकारी बकायादार किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उनको लाखों नोटिस भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है, जबकि प्रदेश सरकार ने दावा किया था कि 14 दिनों के अंदर किसान को गन्ने का भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बाजार में नकली कीटनाशक दवाईयों में किसानों को लूटा जा रहा है। खाद्य पदार्थों में मिलावट कर उन्हें बेचा जा रहा है। रजबहो एवं माइनरों की खुदाई नहीं हो रही है, जिससे किसान को टेल तक पानी नहीं मिल रहा है। धरने पर किसानों ने कहा कि सहकारी समिति किसानों को उधार में खाद बीज नहीं दे रही है जिससे किसान के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

बाद में किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम संगीता को सौंपा। इसमें मांग की गई है कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए अन्यथा किसान मिशन 2019 में भाजपा को इसका जवाब देंगे। धरने पर रामपाल सिंह, प्रदीप पंवार, रविंद्र, रोशन सिंह, पद्म सिंह, शिबचरण, सुरेंद्र, राजसिंह, प्रीतम, बिरमपाल, अशोक, ठाकुर शेरपाल, सेवाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed