{"_id":"5b75ca5f42c7920d63332c4e","slug":"181534446175-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन नदी में उफान से हजारों बीघा फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन नदी में उफान से हजारों बीघा फसलें बर्बाद
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
हिंडन नदी में उफान से हजारों बीघा फसलें बर्बाद
बड़गांव (सहारनपुर)। पहाड़ों में हुई भारी बरसात से हिंडन नदी में उफान आने पर हजारों बीघा जमीन जलमग्न हो गई। फसलें पानी से डूबने से किसानों की फसल बर्बादी की कगार पर हैं।
पहाड़ों पर हुई भारी बरसात के चलते हिंडन नदी भी उफान पर है। इससे हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। नदी में पानी आने से लोगों का नदी के दूसरे छोर पर जाना दुश्वार हो गया। भगवानपुर, सांवतखेड़ी, टपरी, शब्बीरपुर, महेशपुर, शिमलाना, चिराऊ, नन्हेड़ा के सैकड़ों किसानों की धान की फसल पूरी तरह पानी में डूबने से बर्बाद होने की कगार पर है। नदी में आए उफान से किसानों की फसलों का भारी नुकसान हो गया। बहेड़ा निवासी सोकेंद्र, कुशलपाल, पप्पू, सुखपाल ने बताया कि नदी में उफान आने से उनकी फसलें पूरी तरह से डूब चुकी है।