{"_id":"5b47a9284f1c1bb9248b63c7","slug":"181531423016-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में छह लेखपाल सस्पेंड, 27 को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में छह लेखपाल सस्पेंड, 27 को नोटिस जारी
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार द्वारा लेखपालों की हड़ताल के अवैध घोषित कर दिए जाने के बाद कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों पर एस्मा के तहत कार्रवाई होने लगी है। बृहस्पतिवार को देवबंद में भी 6 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया। जबकि 27 को नोटिस जारी किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मांगों को लेकर करीब 54 लेखपाल कार्य बहिष्कार करते हुए एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे थे। तहसीलदार आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि लेखपालों की हड़ताल से किसानों में आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 27 लेखपालों को नोटिस जारी करते हुए तत्काल हड़ताल खत्म कर काम पर न लौटने पर एस्मा के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है। जबकि 6 लेखपालों को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। जिनमें लेखपाल संघ के अध्यक्ष शेषराज, कुलदीप सिंह बाली, अतर सिंह, संजीव शर्मा, मुजम्मिल जमाल व अनुराग कुमार शामिल हैं। तहसीलदार ने बताया कि 54 लेखपाल हड़ताल पर चल रहे थे। इनमें 27 को नोटिस भेजी गई है। जबकि 4 लेखपाल हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट आए हैं।