{"_id":"5b410e4b4f1c1ba5468b5341","slug":"181530990155-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में इलाज पाएंगे तीनों जिलों के टीबी मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में इलाज पाएंगे तीनों जिलों के टीबी मरीज
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में इलाज पाएंगे तीनों जिलों के टीबी मरीज
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल स्थित टीबी सेनेटोरियम में शनिवार को नोडल डीआरटीबी सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस सेंटर में सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली के भी एमडीआर और एक्सडीआर मरीज इलाज करा सकेंगे। एमडीआर और एक्सडीआर टीबी कर बिगड़ा रूप है, जिसमें मरीजों पर टीबी की साधारण दवाएं असर नहीं करती हैं। ऐसे मरीजों को अलग रखकर इलाज किया जाता है। नोडल डीआर टीबी सेंटर में ऐसे ही मरीज मुफ्त इलाज पाएंगे।
सेंटर का उद्घाटन सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने रिबन काटकर किया। सांसद ने कहा कि सरकार ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि यदि उसे टीबी जैसे लक्षण अपने भीतर दिखाई दें तो वह तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क कर अपनी जांच कराए और फ्री इलाज पाएं। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं के लिए सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन चिकित्सा अधिकारियों को दिया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने कहा कि अभी तक एमडीआर और एक्सडीआर मरीजों को इलाज के लिए मेरठ भेजा जाता था, मगर अब ऐसा नहीं होगा। अब सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली के मरीज भी यहां इलाज करा सकेंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश जैन ने लोगों को टीबी के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर डॉ. आरके टंडन, डॉ. अखिल टंडन, डॉ. प्रज्ञा शान्या, डॉ. अंशुमन तिवारी, डॉ. स्वाति, डा. मनीष पांडेय, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. लोकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।