{"_id":"5b2956124f1c1b64068b71a1","slug":"181529435666-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग हमारी प्राचीन परंपरा : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग हमारी प्राचीन परंपरा : एसएसपी
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग हमारी प्राचीन परंपरा: एसएसपी
सहारनपुर। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा है। इसे समस्त विश्व ने अपनाया है। वर्तमान में हमारी अस्त-व्यस्त दिनचर्या को योग द्वारा दुरुस्त और निरोगी किया जा सकता है।
योग ग्रुप डायट पटनी एवं योग पीएलसी ग्रुप बेसिक विभाग की ओर से पुलिस लाइन में शिविर का शुभारंभ एसएसपी बबलू कुमार के संरक्षण में किया गया।
योगाचार्य प्रदीप, डा. पूजा यादव और अनुज चौधरी ने साधकों को योगासन एवं प्राणायाम कराया। मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुुमार सिंह शामिल हए। योगी शंकर ने कठिन आसनों का प्रदर्शन कर अचंभित कर दिया। भारतीय योग संस्थान के आचार्य भंवर सिंह आर्य, पूर्व डायट प्राचार्य मूलचंद वर्मा, डा. श्वेता बंसल, विशाख चौहान ने दीप जलाया।
योग प्रार्थना, योग गीत, शांतिपाठ संगीता, ईशा जैन, गोपाल शर्मा, सुरेश फुटेला ने प्रस्तुत किए। पतंजलि योग पीठ से आचार्य ब्रजमोहन, बाल साधक शिवम ने हनुमान दंड़, शेर दंड़, चक्रदंड के आसन करवाए। अंत में अनुज चौधरी ने आयुर्वेदिक औषधि प्रदान की। संचालन डा. शशी नोटियाल ने किया। संजय कुमार , रविंद्र, कपिल दुआ, संजय शर्मा, रचना चौहान, ऋतु सिंघल, शिवा, अंजू, प्रीति चौहान, राखी देवी, मीरा, सुनीता, प्रियंका सिरोही, रफत जहां, राजीव, अरविंद, संदीप पंवार, राकेश पंवार, अजय पुंडीर, सीमा सिंह मौजूद रहे।