{"_id":"5b1983464f1c1b614d8b52d6","slug":"181528398662-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों की मौत
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट(सहारनपुर)।
चक अबाबाकरपुर नौगांवा में उल्टी दस्त से पीड़ित दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक सगे भाई बहन थे।
ब्लाक साढ़ौली कदीम क्षेत्र के चक अबाबाकरपुर निवासी रविंद्र की तीन साल की बेटी नंदिनी और छह साल के बेटे शिवा को बुधवार की दोपहर में उल्टी दस्त हुए थे। परिवार के लोग दोनों बच्चों को गांव में ही डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ती चली गई। परिजन आनन-फानन में दोनों को बेहट सीएचसी लेकर आए, जहां मेडिकल चेकअप के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने गांव ले गए। मासूम बच्चों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बच्चों का पिता देहरादून मजदूरी पर गया हुआ था। सूचना मिलने पर वह गांव पहुंचा। अपने मासूम बच्चों के शव देखकर रविंद्र और उसकी पत्नी रूबी का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दंपति के तीन बच्चे थे इनमें से दो की मौत होने के बाद अब एक बेटा नौ वर्षीय निशांत बचा है। सीएमओ बीएस सोढ़ी ने बताया कि बच्चों की मौत सूचना उन्हें मिल गई है। शुक्रवार को चक अबाबाकरपुर गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।