{"_id":"5b15817d4f1c1ba46e8b6482","slug":"181528136061-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ पीने से बिगड़ी सात की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ पीने से बिगड़ी सात की हालत
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नया गांव बादशाहपुर में सहरी के समय एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ पीने से तीन बच्चों सहित सात की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिन्हें उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के नयागांव बादशाहपुर में इकराम और शाहिद के परिवार रहते हैं। इकरान ने बताया कि सोमवार को परिवार के लोगों ने रोजा रखा और सुबह सहरी की। सहरी के समय पेय पदार्थ चीनी के साथ मिलाकर पिया था। गांव में ही दुकान के यहां से पैकेट खरीद कर लाए थे, जिसे पीने के बाद परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ गई। उसके 17 वर्षीय पुत्र आजाद, 20 वर्षीय पुत्री मोहसीना, 21 वर्षीय पुत्री सादिया, 24 वर्षीय हैदर अली और शाहिद की छह वर्षीय बेटी उजमा, 10 वर्षीय उसबा, दो वर्षीय पुत्र अहमद को चक्कर आने के साथ उल्टियां शुरू हो गई। एक साथ सभी की हालत बिगड़ी देखकर से परिवार के अन्य सदस्यों के हाथ पांव फूल गए। इकराम ने पड़ोसियों को बुलाया और उनकी मदद से सभी को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों को एक्सपायरी डेट के पेय पदार्थ के पाउच दिखाए। उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने सभी को छुट्टी दे दी। इकराम का कहना है कि दुकानदार एक्सपायरी डेट के पेय पदार्थ के पैकेट बेच रहा है। इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी।