{"_id":"5b0ef25f4f1c1b946e8b57a9","slug":"181527706207-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मतदान में मौसम ने दिया मतदाताओं का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मतदान में मौसम ने दिया मतदाताओं का साथ
Updated Thu, 31 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनर्मतदान में मौसम ने दिया मतदाताओं का साथ
सहारनपुर। सोमवार को भारी गर्मी से जहां बड़ी संख्या में वीवी पैट मशीनें खराब हो गई थीं वहीं बुधवार का दिन मशीनों से लेकर मतदाताओं के लिए खुशगवार साबित हुआ। हल्की हवा और तापमान में कमी के चलते वोटरों में सुबह से ही उत्साह देखा गया। इसके चलते ही सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग में मात्र दो घंटे में नकुड़ में 21 और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में 22 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
बुधवार का दिन कैराना उप चुनाव में वोट डालने वाले मतदाताओं के लिए मुफीद साबित हुआ। मौसम खुशनुमा होने के चलते जनपद के 68 पुनर्मतदान वाले बूथों पर ईवीएम से लेकर वीवीपैट मशीन तक धड़ल्ले से चलीं। बूथों पर मतदाताओं में सुबह से ही खासा उत्साह रहा। यही कारण रहा कि वोटिंग शुरू होने के पहले दो घंटे में ही नकुड़ में 21 और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में 22 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। सोमवार को सुबह नौ बजे दोनों विधानसभाओं में मात्र 11-11 प्रतिशत मतदान हो पाया था। मतदाताओं के साथ गर्मी कम होने का असर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों पर भी दिखाई दिया। सोमवार को जहां 249 वीवीपैट खराब हुई थीं जिन्हें बाद में बदला गया। बुधवार को जिले के 68 बूथों पर हुए मतदान में केवल कुंडा के एक बूथ पर ही दो मिनट के लिए वीवीपैट मशीन खराब हुई। जिसे मतदान स्थल पर ही मौजूद इंजीनियर की मदद से सुचारु कर दिया गया। मतदान में लगे कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के नुमाइंदों का कहना है कि मौसम खुशनुमा होने से दोनों की विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।