{"_id":"5afb2dd84f1c1bd6408b5993","slug":"181526410712-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के लिए जिम्मेदारी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के लिए जिम्मेदारी लगाई
Updated Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
उपचुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंपी
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट पीके पांडेय ने बताया कि कैराना लोक सभा उपचुनाव के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी लगा दी गई है। इसके तहत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार के जिम्मे व्यय निरीक्षण सेल, निर्वाचन व्यय लेखा तैयार कराना होगा।
डीएम ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी का कार्य व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत कॉल सेंटर पर व्यय संबंधित विसंगति अथवा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन आदि से संबंधित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराना होगा। इसके अलावा नगर आयुक्त, उपजिलाधिकारी नकुड़ तथा एसएसपी का कार्य आदर्श आचार संहिता संबंधित शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण कराना रहेगा।