{"_id":"5afb2dce4f1c1bd8408b5b4c","slug":"181526410702-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के समर्थन में आए व्यापारी नेता को सुनाई खरी खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के समर्थन में आए व्यापारी नेता को सुनाई खरी खरी
Updated Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के प्रचार के लिए आए व्यापारी नेता के सामने उस वक्त अजीब स्थिति बन गई जब व्यापारियों ने प्रदेश की योगी सरकार पर व्यापारी उत्पीड़न के साथ ही राजस्व हानि करने का आरोप लगाते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई।
भाजपा की व्यापार विंग के निवर्तमान राष्ट्रीय सहसंयोजक अशोक गोयल गाजियाबाद से अपनी टीम के साथ भाजपा की कैराना लोकसभा प्रत्याशी मृगांका सिंह के लिए समर्थन मांगने व्यापारियों के बीच पहुंचे थे। बातचीत शुरू होते ही व्यापारियों ने कहा कि सरकार की रबी क्रय नीति के जहां कारण किसान, व्यापारी, मजदूर सभी परेशान हैं। वहीं सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व में भारी कटौती हो जाती है। व्यापारियों का कहना था कि अगर सरकार हरियाणा के समान व्यापारियों के माध्यम से गेहूं खरीद कराए तो किसानों को जहां उनकी फसल का पूरा दाम मिलेगा, वहीं हरियाणा के बजाय यूपी की मंडियों से ही आवश्यकता का अन्य सामान भी खरीदा जाएगा। इस पर गाजियाबाद से आए व्यापारी नेता ने उनकी शिकायत को पार्टी हाई कमान और सरकार तक पहुंचाने और उनकी शिकायत का समाधान कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर ही उनकी बात को सुना। योगेश गर्ग, ईश्वर गोयल, प्रदीप तायल, सुशील सिंघल, रविशंकर गर्ग, नीरज अग्रवाल, पंकज मितल, त्रिभुवन कुमार, बांके बिहारी भारती आदि मौजूद रहे।