फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसएमएस के माध्यम से मिलेगी खेती की जानकारी

एसएमएस के माध्यम से मिलेगी खेती की जानकारी

Mon, 14 May 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
एसएमएस के माध्यम से मिलेगी खेती की जानकारी
एसएमएस से दी जाएगी खेती की जानकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। गन्ने की उत्तम खेती करने के लिए किसानों को एसएमएस के माध्यम से आधुनिक खेती संबंधी सूचनाएं दी जाएंगी। इसमें नवीनतम जानकारियों के साथ ही किसानों को बीमारी और कीट प्रबंधन आदि के बारे में बताया जाएगा।

खेती में आय बढ़ाने के लिए गन्ना विभाग नवीनतम वैज्ञानिक जानकारियों से किसानों को लैस करने की तैयारी में हैं। इसके लिए एम-किसान पोर्टल की स्थापना की गई है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि इस पोर्टल पर आधुनिक खेती संबंधी तमाम जानकारियां किसानों को उपलब्ध कराई जाएंगी। खेती की इन वैज्ञानिक जानकारियों का उपयोग कर किसान गन्ने के उत्पादन में वृद्धि कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे। इसके लिए प्रदेश के गन्ना किसानों और फील्ड अधिकारियों का प्रशिक्षण भी कराया गया है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि इस योजना का लाभ दिलाने के लिए किसानों के मोबाइल नंबर एकत्र कर उन्हें एम-किसान पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। इसमें मौसम, गन्ना फसल में लगने वाले रोग, कीट संबंधी जानकारियां और उसके निदान के उपायों के बारे में बताया जाएगा। इसका सीधा लाभ किसानों को गन्ने की उत्तम खेती करने में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed