फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नई जगह शिफ्ट होगी सब्जी मंडी

नई जगह शिफ्ट होगी सब्जी मंडी

Mon, 14 May 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नई जगह शिफ्ट होगी सब्जी मंडी
पांवधोई पर बने फड़े हटेंगे, नई जगह शिफ्ट होगी सब्जी मंडी
विज्ञापन


सहारनपुर। जामा मस्जिद के ठीक सामने पांवधोई नदी पर बने 74 फड़ों को नगर निगम हटाने की तैयारी कर चुका है। मगर उससे पहले नगर निगम फड़ा स्वामियों की सहमति लेगा। इतना ही नहीं, फड़ा स्वामियों को नगर निगम शहर में नई जगह आवंटित करने की तैयारी में है। जमीन चिह्नित भी कर ली गई हैं। इसका नगरायुक्त ने दो दिन पहले ही दौरा भी किया है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांवधोई नदी को अतिक्रमण से मुक्त कराना और नदी को नए रूप में संवारना प्रस्तावित है। ऐसे में धोबीघाट से राकेश टाकिज तक नदी के दोनों ओर हुए अतिक्रमण हर हाल में हटाया जाना है। इसकी शुरूआत नगर निगम ने पुल खुमरान के चौड़ीकरण के लिए दुकानें ध्वस्त की हैं। नगर निगम का अगला लक्ष्य जामा मस्जिद के सामने पांवधोई नदी पर बने फड़ों को हटाना है। नगर निगम ने 74 फड़े चिह्नित किए हैं। इन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि फड़े हर हाल में हटाए जाने हैं। मगर नगर निगम भी फड़े चलाने वालों का नुकसान नहीं चाहता है। नगर निगम अधिकारियों ने फड़ा स्वामियों नई जगह आवंटित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जमीन तलाश ली गई है। इस पर नगरायुक्त गौरव वर्मा शनिवार को दौरा कर आए हैं। नगर निगम फड़ा स्वामियों के साथ ही पांवधोई नदी के आसपास लगने वाली फलों और सब्जी की रेहड़ियों को भी वहीं शिफ्ट करेगा।
विज्ञापन

----
राकेश टाकिज के पास शिफ्ट हो सकती है सब्जी मंडी
राकेश टाकिज के पीछे नगर निगम की जमीन है। उसे नगर निगम ने तीन महीने पहले ही कब्जा मुक्त कराया है। यह जमीन भी शहर के बीच में है। इसका कोई इस्तेमाल नहीं है। नगर निगम पांवधोई नदी पर फड़े लगाकर सब्जी बेचने वालों को इसी जमीन पर शिफ्ट करने की तैयारी में है। फड़ों के अलावा सब्जी मंडी में सब्जी और फलों की रेहड़ी लगाने वालों को भी नगर निगम यहीं शिफ्ट करेगा। नगर निगम बाकायदा उन्हें यहां जमीन आवंटित कराएगा। इसके बाद उनसे निर्धारित मासिक शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
पांवधोई नदी पर बने फड़ों को हटाया जाना है। मगर कोई भी कदम उठाने से पहले हम वहां फड़े लगाने वालों के साथ बात करेंगे और उनको सहमत करेंगे। नगर निगम ने फड़ा लगाने वालों के लिए जमीन तलाश ली है। उन्हें वहां शिफ्ट किया जाएगा। रेहड़ी लगाकर सब्जी और फल बेचने वालों को भी फड़े वालों के साथ शिफ्ट किया जाएगा।

-- गौरव वर्मा, नगरायुक्त।
-------------------------------------
शहर का विकास करना है तो कुछ चीजें बदलनी पड़ेंगी। पांवधोई नदी पर लगने वाले फड़ों को हटाने की बात कही जा रही है। इस संबंध में व्यापारी मुझसे और नगरायुक्त से मिले थे। हमने तय किया है कि पहले हम फड़ा लगाने वालों से बात करेंगे। उनके लिए नई व्यवस्था करने के बाद ही पांवधोई से फड़ों को हटाया जाएगा।
-- संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed