फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आतंकियों का किसी मजहब से ताल्लुक नहीं: उलमा

आतंकियों का किसी मजहब से ताल्लुक नहीं: उलमा

Fri, 27 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों का किसी मजहब से ताल्लुक नहीं: उलमा
आतंक और आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता : उलमा
विज्ञापन

देवबंद। आतंकवाद पर बरेलवी मसलक से आए फतवे पर देवबंदी उलमा का कहना है कि आतंक और आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं होता। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम आतंकवाद के विरोध में कई बार फतवा जारी कर चुका है।

फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि दहशतगर्दी किसी भी मजहब का इंसान फैलाए ये जुर्म है। इसी तरह मुल्क के प्रति गद्दारी करने वाला भी बड़ा मुजरिम होता है। दारुल उलूम समेत दूसरे दीनी इदारे आतंकवाद को गलत बताते हुए कई बार फतवे जारी कर चुके हैं। मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि आतंकवाद दुनिया में कहीं भी हो रहा है वो निंदनीय है। ऑल इंडिया उलमा कौंसिल के महासचिव मौलाना तसव्वुर हुसैन का कहना है कि आतंकवाद के लिए इस्लाम ही नहीं बल्कि किसी भी मजहब में कोई गुंजाइश नहीं है। इस्लाम ने हमेशा से दूसरों की मद्द करने का संदेश दिया है। कहा कि सोची समझी साजिश के तहत मुसलमान और मदरसों का नाम आतंकवाद से जोड़कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि मुसलमानों ने हमेशा दहशतगर्दी का पुरजोर विरोध किया है और आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed