{"_id":"5ac90d704f1c1bc7618b6149","slug":"181523125616-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला पंडाल में जय महर्षि कश्यप जन्मोत्सव पर विचार गोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला पंडाल में जय महर्षि कश्यप जन्मोत्सव पर विचार गोष्ठी आयोजित
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षित समाज ही कर सकता है उन्नति
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार को महर्षि कश्यप एवं गुरु कालू बाबा का जन्मोत्सव धार्मिक झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया।
जय महर्षि कश्यप आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, दीप प्रज्ज्वलित सभासद प्रतिनिधि विक्की कश्यप, माल्यार्पण सुरेश कश्यप (एलआईसी), प्रथम तिलक एमएलसी सुरेश कश्यप द्वारा तथा ध्वज स्थापना रामभरोसे कश्यप द्वारा की गई। जयंती की शुरूआत मां सुंदरी देवी एवं महर्षि कश्यप के हवन पूजन तथा यज्ञ से की गई। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने समाज में फैली बुराईयों, कुरीतियों, नशाखोरी और अशिक्षा आदि से दूर रहने की अपील की। बच्चों की शिक्षा पर भी जोर दिया गया, क्योंकि शिक्षित समाज ही उन्नति कर सकता है। समिति अध्यक्ष हरिराम कश्यप ने महर्षि कश्यप एवं कालू बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह समेत अन्य अतिथियों ने भी विचार रखे। अध्यक्षता मंगल सैन भगत व संचालन धनप्रकाश कश्यप व हरिराम कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में खेमकरण कश्यप, ललित कश्यप, प्रमोद कश्यप, तेलूराम कश्यप, शिवकुमार कश्यप, सुनील कश्यप, रविंद्र कश्यप, अशोक कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, रामसिंह कश्यप, राजवीर कश्यप, महावीर कश्यप, चरण सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।