{"_id":"5aba8cca4f1c1b3a058b791b","slug":"181522175178-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में निजीकरण के विरोध में भड़के विद्युकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में निजीकरण के विरोध में भड़के विद्युकर्मी
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पावर कारपोरेशन निगम का निजीकरण किए जाने के विरोध में मंगलवार को विद्युतकर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार विभाग का निजीकरण कर उनके अधिकारों का हनन कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विद्युत निगम को प्राइवेट हाथों में सौंपे जाने की सरकार की घोषणा से कर्मचारियों में भारी रोष है। मंगलवार को अधिशासी अभियंता राजपाल रविवंशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सांपला रोड स्थित कार्यालय पर धरना करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एक्सईएन ने कहा कि निगम का निजीकरण होने से अधिकारियों और कर्मचारियों के अधिकारों में भारी कटौती हो जाएगी। जो संविधान के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने निर्णय को तत्काल वापस ले, अन्यथा प्रदेश भर में बड़े स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। एसडीओ राजकुमार सिंह व मनोज कुमार ने कहा कि शाम 5 बजे के बाद विभाग का कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न होता है तो तत्काल प्रभाव से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में एसडीओ अमित त्यागी, जेई सत्यप्रकाश, अमित सिंघल, प्रवीण बोकाडिया, सोनू, सोमदेव, बबीता, अर्चना राणा, अनुराध सिंघल, दीपक व जिशान आदि रहे।