{"_id":"5a808c114f1c1bca798b90dc","slug":"181518373905-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद भी गंतव्य पर नही पहुंची डाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल बाद भी गंतव्य पर नही पहुंची डाक
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
चार साल बाद भी गंतव्य पर नही पहुंची डाक
गंगोह (सहारनपुर)। डाकघर की डाक वितरण व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। चार वर्ष पूर्व रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजा गया पैन कार्ड आज तक अपने गंतव्य तक नही पहुंच सका है। इसके चलते पीड़ित को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के मोहल्ला मखदूम जहां निवासी अनुज कुमार ने 18 सितंबर 2014 में पैन कार्ड के लिए आवेदन किया था। जब उनका पैन कार्ड काफी समय तक नहीं आया तो उन्होंने इंटरनेट पर सर्च किया। वहां पता चला कि उनका पैन कार्ड एक अक्तूबर 2014 को पुणे से रजिस्टर्ड डाक से भेज दिया गया था। अनुज का कहना है कि चार साल बाद भी उसे पैन कार्ड नहीं मिल सका है। उसने दोबारा आवेदन करने का प्रयास किया तो इंटरनेट पर उसे यह बताते हुए रिजेक्ट कर दिया गया कि यह पेन कार्ड भेज दिया गया है। यही स्थिति काफी लोगों की है।