फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच कराया साढौली कदीम में मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच कराया साढौली कदीम में मतदान

Wed, 31 Jan 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच कराया साढौली कदीम में मतदान
कड़ी सुरक्षा के बीच कराया साढ़ौली कदीम में मतदान
विज्ञापन

साढौली कदीम/लखनौती (सहारनपुर)। साधन सहकारी समिति साढौली कदीम में सभापति और उप सभापति पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सुबह से ही मतदान स्थल पर समर्थकों की भीड़ एकत्र हो गई। बीच-बीच में कई बार समर्थकों में बहस भी हुई। निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार ने मौके की स्थिति देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया। उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा भीड़ की मौके से भगाया। तीन बजे सभी नौ मतदाता कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान करने पहुंचे। मतदान में सभापति पद के लिए अंकुर कुमार को पांच तथा दीपक बंसल को चार मत मिले।
उपसभापति पद के लिए अनूप सिंह को पांच और मनोज कुमार को चार मत मिले। साधन सहकारी समिति हरिपुर के निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कांबोज ने बताया कि सभापति पद के लिए दबकौरा निवासी सबदर और उपसभापति पद के लिए बाबूराम को निर्विरोध चुना गया। साधन सहकारी समिति कांसेपुर में पूर्व सभापति गुट को करारी हार देखनी पड़ी।
विज्ञापन

इस समिति में सभापति पद के लिए वेदपाल सिंह और उपसभापति के लिए राजपाल सिंह को सात संचालकों ने समर्थन करते हुए जीत दर्ज करायी। साधन सहकारी समिति लोदीपुर में सर्वसम्मति से सभापति पद के लिए पूर्व सभापति सुरेंद्र सिह और उपसभापति के लिए दिनेश कांबोज को सर्वसम्मति से चुना गया। साधन सहकारी समिति असलमपुर बरथा में सभापति के लिए सेठपाल और उपसभापति के लिए नवीन कुमार को निर्विरोध चुना गया। लखनौती सहकारी समिति के लिए सभापति सरोज देवी और गुरजीत सिंह को उपसभापति चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed